Priyanka Chopra के बाद, अमाल मलिक ने बॉलीवुड के काले सच को किया एक्सपोज़- गुटबाजी को लेकर कही ये बात

after-priyanka-chopra-amaal-malik-exposes-story-of-powerplay-in-bollywood-said-i-face-this-everyday

Amaal Malik exposes Bollywood: प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड पर दिया गया हालिया बयान सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अमेरिका में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड में उन्हें कुछ लोगों द्वारा साइडलाइन किया जा रहा था, इसीलिए उन्होंने हॉलीवुड का रूख लिया। इसके बाद कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री, अपूर्व असरानी जैसे कई कलाकारों ने प्रियंका को सपोर्ट किया। वहीं, अमाल मलिक ने बताया कि वो हर रोज बॉलीवुड में इस तरह के भेदभाव का सामना कर रहे हैं।

म्यूजिक कंपोजर-सिंगर अमाल मलिक ने प्रियंका के बयान को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि इन्हीं कारणों की वजह से वह इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं करते हैं। साथ ही अमाल ने बॉलीवुड के काले पक्ष को भी सामने रखा।

अमाल ने लिखा- "ऐसी चीजों का मैं हर रोज सामना करता हूं। मेरे फैंस जो मुझसे अक्सर पूछते हैं कि मैं ज्यादा बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं करता हूं, उन्हें अब पता चल गया होगा। बॉलीवुड में गुटबाजी, तलवे चाटना और सत्ता के खेल की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए। देखिए, इतनी शानदार महिला के साथ उन्होंने क्या करने की कोशिश की।"

अमाल ने आगे लिखा, "मेरे म्यूजिक ने सुपरस्टार्स के चेहरे ना होने के बावजूद काम किया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे फिल्म में कम काम करते हुए देखकर मेरे फैंस थोड़ा चिंतित हो गए हैं, इसलिए मैं उन्हें स्पष्ट तस्वीर दे रहा हूं, पहला ये कि मैं ज्यादातर रीमिक्स को मना करता हूं। दूसरा मैं पॉरवफुल लोगों के तलवे चाटने से मना कर देता हूं।"

अमाल का कहना है कि फिल्मी और म्यूजिक परिवार से होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। अमाल मलिक को सलमान खान ने फिल्म 'जय हो' में मौका दिया था, लेकिन वह असफल रहे। अमाल ने ट्विटर पर बताया कि इसके बाद वह एक साल तक खाली बैठे रहे। उनका स्ट्रगल वैसा ही रहा जैसा किसी न्यूकमर का रहता है।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra amaal malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X