रेप के आरोपी आसाराम बनें फिल्ममेकरों की पहली पसंद
फिल्म में लीड रोल धारावाहिक 'ऑफिस ऑफिस' में पांडेजी के किरदार से प्रसिद्ध हेमंत पांडे आसाराम की केंद्रीय भूमिका में हैं। इस बारे में पूछने पर हेमंत ने सीधे तौर पर तो आसाराम का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 'चल गुरु हो जा शुरू' में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।
हेमंत ने बताया कि यह फिल्म सभी ढोंगी बाबाओं पर केंद्रित पूरी तरह हास्य व्यंग फिल्म है। फिल्म ऐसे सभी ढोंगी बाबाओं को नंगा करेगी, जिन्होंने धर्म को धंधा बना दिया है, और सीधी-सादी जनता उनकी ठगी का शिकार हो रही है। मनोज शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 12 नवंबर से शुरू होगी और मार्च-अप्रैल तक फिल्म प्रदर्शित कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि जोधपुर जेल में आसाराम बापू एक नाबालिग लड़की के रेप के आरोप में कैद है तो वहीं सूरत में भी दो बहनों ने आसाराम बापू और उनके बेटे नारायण साईं पर बलात्कार का केस दर्ज कराया है।
प्रकाश झा जो फिल्म आसाराम पर बना रहे हैं उसका नाम है सत्संग। जिसमें लीड रोल मनोज कुमार, अर्जुन रामपाल कर रहे हैं लेकिन उनकी फिल्म में आसाराम बापू कौन बना है इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
