..................... After playing lovers, Priyanka-Ranveer to play siblings in Zoya's Film - Hindi Filmibeat

यह लो.. जोया ने तो रणवीर-प्रियंका को भाई-बहन बना दिया..

फिल्म दुनिया भी काफी अजीब है.. यह रील लाइफ किसी के बीच में कोई भी रिश्ता बना देती है। हालिया रिलीज फिल्म गुंडे में प्रेमी-प्रेमिका बने रणवीर-प्रियंका को फिल्म मेकर जोया अख्तर ने भाई-बहन बना दिया है।

कहा जा रहा है कि जोया की आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' में रणवीर-प्रियंका एक-दूसरे के भाई-बहन बनेंगे। जिसके लिए दोनों ही सितारों ने मेहनत भी शुरू कर दी है।

बॉलीवुड को जिंदगी मिलेगी ना दोबारा जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली जोया ने इस फिल्म की कहानी पर काफी मेहनत की है। कहा जा रहा है कि जोया कि बताई टिप्स पर पीसी और रणवीर सिंह फॉलो भी करने लगे हैं।

Did You Know: जोया अख्तर की पहली फिल्म कामसूत्र थी

मालूम हो कि 14 फरवरी को रिलीज हुई यशराज की फिल्म गुंडे ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में प्रियंका और रणवीर सिंह लवर्स के रोल को बखूबी निभाया है। दोनों की कमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद भी किया है।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आयी है। इससे पहले अक्षय कुमार-जूही चावला और दीपिका पादुकोण-जॉन अब्राहम ने भी पर्दे पर प्रेमी-प्रेमिका बनने के बाद भाई-बहन का रोल प्ले किया है। देखते हैं कि पर्दे पर रणवीर-प्रियंका की यह जोड़ी भाई-बहन बन कर क्या कमाल करती है?

Did You Know: फिल्म निर्माता जोया अख्तर की पहली फिल्म कामसूत्र थी, जिसमें उन्होंने रेखा की श‍िष्या का किरदार निभाया था। उसी के बाद पेप्सी और फिनोलेक्स जैसे ब्रांड ने अपने विज्ञापन के लिये जोया को चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X