..................... After Pk nude poster, Aamir Khan next is Nanga Punga song - Hindi Filmibeat

Pk पोस्टर के बाद अब आएगा आमिर का 'नंगा- पुगां' गाना

फिल्म पीके के पोस्टर हों या इसका टीजर या गाने, दर्शकों के उत्सुकता को बढ़ाने का जबरदस्त काम कर रहा है। पीके का सूर्खियों में आना शुरू हुआ इसके पहले पोस्टर से, जहां आमिर सिर्फ एक ट्रांजिस्टर लिए दिखाई देते हैं। एक तरह से यह आमिर का न्यूड पोस्टर था, जिसपर कई तरह से विरोध भी जताए गए।

aamir

गौरतलब है कि, न्यूड पोस्टर के बाद अब आमिर नजर आएंगे पीके के अगले गाने 'नंगा- पुंगा' में। म्यूजिक कंपोजर शांतनु मुखर्जी बताते हैं कि, नंगा-पुंगा एक क्रेजी, वाइल्ड और लाजवाब गाना है। यह आमिर के न्यूड सीक्वेंस पर फिल्माया गया है। उन्होंने बताया कि यह आइडिया निर्देशक राजकुमार हिरानी का था।

गाना 'नंगा-पुंगा' को आवाज दी है श्रेया घोषाल ने। आपको बता दें, फिल्म पीके के दो गाने अब तक रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोगों के काफी पसंद किया है। एक ठरकी छोकरो जहां काफी जोरदार है, वहीं अनुष्का पर फिल्माया गाना लव इज ए वेस्ट ऑफ मनी भी काफी पॉपुलर हो रहा है।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म पीके 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X