एबीसीडी 2 के लिए छोटा हल्क, रॉक ऑन 2 के लिए सिंगर बनीं श्रृद्धा
आशिकी 2 की छुइ मुई सी, प्यारी सी लड़की श्रृद्धा कपूर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उसके बाद आई हैदर में श्रृद्धा का एक अलग ही रुप ऩजर आया। अब रेमो डीसूजा की एबीसीडी 2 में श्रृद्धा कपूर एक बेहतरीन डांसर के रुप में नज़र आने वाली हैं और उनका कहना है कि एबीसीडी 2 उनके लिए अभी तक की सबसे मुश्किल फिल्म रही क्योंकि इसके लिए उन्हें काफी फिजिकल ट्रेनिंग लेनी पड़ी।
श्रृद्धा कपूर ने एबीसीडी 2 के लिए इतनी ट्रेनिंग ली कि फिजिकली वो बहुत स्ट्रॉंग हो गयी हैं। यहां तक कि सुनने में आया है उनकी मां उन्हें छोटा हल्क तक बुलाने लगी हैं। क्योंकि वो अपने घर के सोफे को अकेले ही खिसकाकर एक जगह से दूसरी जगह कर देती हैं। अब फिजिकली इतनी स्ट्रॉंग होने के बाद श्रृद्धा कपूर रॉक ऑन 2 के लिए सिगिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।
खबरों के मुताबिक एबीसीडी 2 की डबिंग सेशन के बीच में श्रृद्धा कपूर ने रॉक ऑन 2 केलिए प्रैक्टिस करनी भी शुरु कर दी है। इससे पहले भी श्रृद्धा कपूर ने आशिकी 2 के गाने गलियां के अनप्लग्स वर्जन में अपनी आवाज दी थी इसके अलावा एबीसीडी 2 के भी एक गाने के अनप्लग्ड वर्जन के लिए उन्हें कहा गया है। आगे देखते हैं रॉक ऑन 2 में श्रृद्धा की सिगिंग किस लेवल तक जाती है।
वैसे जिस ट्रेनर से श्रृद्धा कपूर ट्रेनिंग ले रही हैं वो प्रियंका चोपड़ा की भी ट्रेनर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications


