पठान टीजर के बाद रणवीर सिंह के साथ Boat Ride का मजा लेती दिखीं Deepika Padukone

deepika padukone

दीपिका पादुकोण बीते दिन एक खास वजह से खबरों का हिस्सा रहीं हैं, जी हां.. कल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का दमदार टीजर रिलीज हुआ था। इस टीजर में उनके सुपरहॉट लुक ने तहलका मचा दिया है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में होंगे। हालांकि इस वक्त दीपिका पादुकोण किसी और कारण से चर्चा में हैं।

दरअसल अभिनेत्री अपने पति रणवीर सिंह के साथ लाइमलाइट से दूर एक अच्छा समय बिता रही है। जी हां, उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ बोट राइड करतीं नजर आ रहीं हैं।

रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों बोट का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में, दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं और उन्हें फिल्माने के दौरान उनके पैर पर थपथपाती दिख रही हैं।

पठान की अभिनेत्री सफेद कैजुअल टी-शर्ट में कम्फर्टेबल लग रही है। रणवीर सिंह ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा किया है। दीपिका पादुकोण को लेकर मशहूर है कि वो काफी कम फिल्में करतीं हैं लेकिन उनके प्रोजेक्ट्स दमदार होते हैँ। इसको लेकर चर्चा होती है।

आखिरी बार इस फिल्म में आईं थीं नजर-

दीपिका पादुकोण को कुछ समय पहले एक शानदार फिल्म गहराइयां में देखा गया था और इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसका कॉंसेप्ट लोगों के दिलों में घर कर गया था। हालांकि ये कमर्शियल फिल्म नहीं थी लेकिन उनके अभिनय की तारीफ जमकर हुई थी।

वर्कफ्रंट-

दीपिका पादुकोण फिलहाल फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और आने वाले साल के पहले महीने में फिल्म रिलीज हो जाएगी। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बात करें रणवीर सिंह की तो वो इस वक्त आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी का प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को काफी समय से शूट किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X