'पठान' के बाद, राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान, बैक टू बैक 3 फिल्में फाइनल
साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान बड़ी स्क्रीन से गायब नजर आए हैं। इसके बाद शाहरुख बतौर निर्माता कई फिल्मों से जुड़े रहे, लेकिन एक्टिंग से दूर रहे। लंबे समय से फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी फिल्म की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन किंग खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं और उनका नया लुक भी वायरल हो रहा है।
फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। किंग खान फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि अभिनेता बैक टू बैक तीन फिल्मों की शूटिंग करने वाले हैं। यशराज बैनर की फिल्म 'पठान' के बाद एक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म शुरु करेंगे। वहीं, उसके बाद शुरु होगी साउथ के सुपरहिट निर्देशक एटली की फिल्म।

अब धीरे धीरे उनके आने वाली फिल्मों से जुड़ी खबरें बाहर आ रही हैं, कोई शक नहीं कि शाहरुख फैंस इस जानकर बेहद उत्साहित होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल शाहरुख खान के पास चार फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications