शाहरुख खान की पठान के बाद रितेश देशमुख की सुपरहिट फिल्म में सलमान खान की टाइगर एंट्री, बड़ी डिटेल!

बॅालीवुड एक्टर सलमान खान के पास फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है। ऐसी फिल्में भी सिनेमाघर में दिखाई देंगी, जहां पर सलमान खान का कैमियो होगा। शाहरुख खान की पठान के अलावा सलमान खान रितेश देशमुख की इस बड़ी फिल्म में अपना कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। मिली जानकारी अनुसार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसी के साथ सलमान खान जिस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ धूम मचाते हुए नजर आयेंगे वो और कोई नहीं बल्कि मराठी फिल्म होगी। रितेश देशमुख की इस मराठी फिल्म का नाम होगा वेद। बताया जा रहा है कि रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा इस फिल्म में खास भूमिका में नजर आयेंगी।

Sslman Khan

रितेश देशमुख इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे । सलमान का कैमियो काफी खास माना जा रहा है। काफी लंबे समय से रितेश और सलमान के बीच रिश्ता गहरा है। ऐसे में रितेश के पूछने पर सलमान ने तुरंत कैमियो के लिए हामी भर दी।

सलमान खान का कैमियो फिल्म में खास

सलमान खान का कैमियो फिल्म में खास

साथ ही वह भी एक खास भूमिका में नजरआयेंगे। मिली जानकारी अनुसार सलमान खान का कैमियो फिल्म में खास मौके पर होगा। जहां पर सलमान एक बार फिर मराठी फैंस के लिए रिकॉर्ड तोड़ एंट्री करने वाले हैं।मुमकिन है कि सलमान खान हिंदी के साथ मराठी में भी डायलॉग बाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रितेश देशमुख की यह फिल्म 12 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि जल्द रितेश देशमुख की इस फिल्म के लिए सलमान खान अपनी शूटिंग का काम पूरा करेंगे।

सलमान खान का टाइगर अंदाज

सलमान खान का टाइगर अंदाज

बता दें कि सलमान खान बैक टू बैक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। सलमान खान की आने वाली सबसे बड़ी फिल्म टाइगर 3 है। यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। कैटरीना कैफ के साथ इस बार टाइगर 3 की यूएसपी को बढ़ाने के लिए इमरान हाशमी निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगे।

 नो एंट्री में एंट्री से बजरंगी भाईजान 2 तक

नो एंट्री में एंट्री से बजरंगी भाईजान 2 तक

दोनों के बीच का फाइट सीन भी काफी चर्चा में है। नो एंट्री में एंट्री साल 2005 की नो एंट्री का सीक्वल है। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें 10 एक्ट्रेसेस होने की खबर है।बजरंगी भाईजान 2 के सीक्वल को लेकर भी सलमान खान ने कुछ दिन पहले हिंट दिया था। जल्द इसे लेकर भी सलमान कोई घोषणा कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X