..................... After Pathaan success Shahrukh Khan's phone has not stopped ringing, Planning party & pc at Mannat। 'पठान' की सफलता के बाद कैसा है शाहरुख खान का हाल? रूक नहीं रही फोन की घंटी, कुछ ऐसा है किंग खान का प्लान - Hindi Filmibeat

'पठान' की सफलता के बाद कैसा है SRK का हाल? रूक नहीं रही फोन की घंटी, किंग खान का ये है प्लान

Shah Rukh Khan Pathaan

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ तो दूसरे दिन 70 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने चार सालों के बाद सिनेमाघरों में वापसी की है। शाहरुख खान की इस सफलता से उनके फैंस और शुभचिंतक बेहद खुश हैं। लेकिन, शाहरुख खान ने फिल्म रिलीज से पहले और बाद भी मीडिया से खासकर दूरी बना रखी है।

उन्होंने लंबे अरसे से कोई इंटरव्यू भी नहीं दिया है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाह रहा है कि 'पठान' की इस सफलता से शाहरुख खान का क्या हाल है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान को लगातार फिल्म की सफलता की बधाई मिल रही है। उनका फोन लगातार रिंग हो रहा है। उन्हें फोन, मैसेज लगातार आ रहे हैं। शाहरुख खान इस वजह से लगातार व्यस्त हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 'पठान' की पूरी टीम को एहसास था कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।

पीसी करेंगे शाहरुख

लेकिन, किसी को उम्मीद नहीं थी कि, दर्शकों से इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स फिल्म को मिलेगा। शाहरुख खान ने 'मन्नत' में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी है जिसमें पूरी टीम शामिल हो सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान जल्द ही मीडिया से भी मुखातिब हो सकते हैं। दर्शकों द्वारा मिल रहे इस प्यार की वजह से वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म की सफलता पर बात करेंगे।

आदित्य चोपड़ा हैं गदगद

वहीं, दो दिनों में फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई की है जिससे फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म की इस सफलता से पूरी टीम बेहद खुश है। बता दें कि, फिल्म में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है और काफी तारीफ भी मिल रही है।

शाहरुख-सलमान ने दिया ट्रीट

शाहरुख खान और सलमान खान को साथ-साथ स्क्रीन शेयर करते देखना सिने प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और इस फिल्म में भी दोनों शानदार एक्शन करते दिखे हैं। अब आने वाले कुछ दिनों में फिल्म कैसी कमाई करती है ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X