Pathaan की बंपर कमाई पर नेहा धूपिया ने शाहरुख खान के नाम पर फैलाई सनसनी, बोलीं- सेक्स बिकता है या..

Neha Dhupia On Shahrukh Khan:शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म पठान के लिए प्रशंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म में भले ही 3 बड़े स्टार हैं। लेकिन जिसके नाम का हंगामा हर तरफ सुनाई दे रहा है वह और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं। फिल्म जीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान ने खुद को इस तरह पूरी तरह से एक्शन हीरो की तरह पेश किया है।
डॅान के बाद पहली दफा ऐसा है जब शाहरुख खान हाई लेवल का एक्शन करते हुए अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस के साथ सेलेब्स भी शाहरुख खान की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। नेहा धूपिया ने भी शाहरुख खान के लिए ऐसा कमेंट किया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। नेहा धूपिया ने साल 2004 में शाहरुख खान के लिए बोला था कि बॅालीवुड में या तो सेक्स या फिर शाहरुख खान बिकते हैं।
आज 19 साल बाद पठान के बंपर हिट होने पर भी नेहा धूपिया का यह बयान चर्चा में आ गया है। नेहा ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को कोट किया है। ट्विटर यूजर ने पठान के हैशटैग के साथ लिखा है कि 2 साल पहले नेहा धूपिया ने बयान दिया था कि सिर्फ सेक्स और शाहरुख खान बिकता है। आज यह सही साबित होता है। नेहा ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि 20 साल बाद मेरी बात सही साबित हुई।
यह एक एक्टर का करियर नहीं । बल्कि किंग का राज है। याद दिला दें कि नेहा ने यह बयान अपनी फिल्म जूली की रिलीज के दौरान दिया था। जूली में नेहा के बोल्ड सीन को लेकर सवाल उठा था। नेहा ने कहा था कि जूली में एक्सपोज करके मैंने मल्लिका शेरावत और बिपाशा बसु को पीछे छोड़ दिया है। तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। आज के समय में या तो सेक्स बिकता है या फिर शाहरुख खान। याद दिला दें कि पठान फिल्म रिलीज के बाद विश्व स्तर पर 429 करोड़ की कमाई कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











