पार्टी में सलमान खान के लिए फोटोग्राफर बन गए आमिर खान, फैंस ने बोला- पठान का जलवा

Salman Khan- Aamir Khan:बॅालीवुड एक्टर सलमान खान और आमिर खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सलमान खान की इस प्यारी सी फोटो को आमिर खान क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है। आमिर खान के घर पर पहुंचे सलमान खान की इस तस्वीर पर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं।
आमिर खान की बहन निखत हेगड़े ने एक तस्वीर शेयर की है। निखत ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ अपनी मुलाकात की एक झलक पेश की है। बता दें कि आमिर की बहन निखत ने पठान में शाहरुख खान की मुंहबोली मां की भूमिका निभाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान, निखत और आमिर की मां के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में आमिर खान के अन्य रिश्तेदार भी दिखाई दे रहे हैं। सभी कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान ने क्लिक की है। निखत ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उन लोगों के लिए जो आमिर को मिस कर रहे थे। आमिर खान के परिवार के साथ सलमान खान इस तस्वीर में परफेक्ट फैमिली मैन नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती सालों पुरानी है। आमिर और सलमान की यह तस्वीर देखने के बाद फैंस डिमांड कर रहे हैं कि तीनों खान को एक साथ कैमरे पर आना चाहिए। याद दिला दें कि सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ वापसी कर रहे हैं। पठान के साथ इसका टीजर रिलीज किया गया। जल्द ही इसका ट्रेलर भी सलमान खान रिलीज करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications










