आखिर क्यों एक फकीर की सालों से तलाश कर रहे शाहरूख खान, जानें कौन सी भविष्यवाणी हुई है सच

Shahrukh Khan Blessed By Fakir : शाहरुख खान की एक्शन फिल्म पठान 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। पहले दिन विश्व स्तर पर पठान ने कमाई के लिहाज से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान की झोली करोड़ों में भर रही है। पहले कभी ना देखे गए अंदाज में शाहरुख खान पठान में दिखाई दे रहे हैं।
इस बीच शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर वह अपनी मां के दिए हुए 5 हजार रुपए के खो जाने पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान कह रहे हैं कि ख्वाजा गरीब नवाज हम सभी चादर लेकर जा रहे थे। मम्मी ने मुझे पांच हजार रुपए संभाल कर रखने के लिए दिए थे। वो पांच हजार रुपए मुझसे खो गए। जब मैं उसे खोजने के लिए आया तो वहां पर एक फकीर बैठे हुए थे।
उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ गुम गया है क्या? तो मैंने उनसे कहा कि जी हां। तो उस फकीर ने मुझसे कहा कि पांच हजार रुपए गुम गए हैं क्या? शाहरुख खान ने इससे आगे कहा कि मुझे लगा कि उनको कैसे मालूम हुआ कि मेरे पांच हजार खो गए हैं। फिर उन्होंने कहा कि जां, यहां आया है तो दर से खाली नहीं जाएगा। 5 हजार रुपए गंवाए हैं। 500 करोड़ कमाएगा। बता दें कि शाहरुख खान की पठान की धुआंधार कमाई को देखते हुए ऐसा मालूम होता है कि उनके लिए फकीर की दुआ पूरी हो गई है। वैसे शाहरुख के लिए पठान पहली फिल्म नहीं है जो कि हिट की तरफ बढ़ रही है।
यह बताने की जरूरत नहीं है कि आखिर शाहरुख खान की गिनती सुपरस्टार में क्यों होती है। गौरतलब है कि रिलीज के तीसरे दिन शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॅान अब्राहम की पठान ने भारत में तीन दिन में 160 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है। विश्व स्तर पर पठान की कमाई 280 करोड़ के ऊपर जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications