सैफ और करीना ने अपनी शादी पोस्टपोन की

सैफ ने कुछ दिन पहले कहा ही कहा था कि अभी वो शादी पर नहीं अपनी आने वाली फिल्म एजेंट विनोद पर ही ध्यान देना चाहते हैं। माना जा रहा था कि सैफिना अपनी फिल्म के प्रमोशन के समय अपनी शादी की डेट्स के बारे में कुछ कह सकते हैं।
लेकिन जब नवाब पटौदी अस्पताल में भर्ती हुए तब से ही सैफ ने शादी करने का ख्याल कुछ समय के लिए अपने दिमाग से निकाल दिया था, लेकिन इस तरह उनके चले जाने के बाद सैफ ने यह फैसला किया है कि वो इस साल किसी भी तरह का सेलीब्रेशन नहीं करेंगे।
इससे यह बात साफ हो जाती है कि अब बेबो और सैफ की शादी भी अगले साल के लिए टल चुकी है। सैफ और करीना के परिवार ने इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थी, कहा जा रहा था कि इनकी शादी भोपाल के पटौदी हाउस में किया जाना तय हुआ था।
करीना कपूर बॉलीवुड मंसूर अली खान पटौदी शादी सैफ अली खान bollywood kareena kapoor mansoor ali khan pataudi marriage saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications