..................... बांग्लादेशी सोनिया अख्तर को भारतीय पति ने छोड़ा, सीमा हैदर के वकील दिलाएंगे इंसाफ! After Pakistani Seema Haider, AP Singh came to the help of Bangladeshi Sonia Akhtar - Hindi Filmibeat

Seema Haider- बांग्लादेशी सोनिया अख्तर को भारतीय पति ने छोड़ा, सीमा हैदर के वकील दिलाएंगे इंसाफ!

seema haider, sonia akhtar

पाकिस्तानी सीमा हैदर को लेकर एक मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि इस वक्त एक बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई हैँ। सोनिया अख्तर के साथ कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने उनका साथ देने के लिए कदम उठाया है।

बता दें कि सोनया अख्तर ने भारतीय सौरभ कांत तिवारी के साथ शादी की थी और अब उनकी शादी को लेकर कई समस्याएं सामने आ रही हैं। सोनिया अख्तर इस वक्त काफी परेशान हैं और लगातार इंसाफ की मांग कर रही हैं।

सोनिया अख्तर ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के वकील एपी सिंह से मुलाकात की है और उनसे ही इस केस को लेकर मदद ले रही हैं। कथित तौर पर, सोनिया और सौरभ तिवारी ने ढाका में ही शादी की थी और इस बात को अब करीब 3 साल हो गए हैं।

सौरभ तिवारी इस दौरान बांग्लादेश में ही काम कर रहे थे। सौरभ तिवारी ने शादी करने के लिए इस्लाम तक कुबूल कर लिया था। इसके बाद अचानक सौरभ बांग्लादेश से भारत आ गया और सोनिया की पत्नी मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद से सोनिया लगातार अपने अधिकारों के लिए लड़ाई कर रही है।

हाल ही में नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान, सोनिया अख्तर ने बांग्लादेशी प्रधान मंत्री शेख हसीना से नोएडा स्थित तिवारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपील की। हालांकि एपी सिंह अब किस तरह से इस केस को लड़ते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

सीमा हैदर पाकिस्तान से चलकर खुद भारत आई थीं और इस वक्त सचिन के साथ रह रही हैं। इसके उलट एक भारतीय नागरिक कथित तौर पर बांग्लादेशी महिला के शादी करता है और बाद में उसको छोड़कर आ जाता है। ये दोनों ही केस काफी दिलचस्प हैं।

Read more about: seema haider sonia akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X