..................... After Padman, Akshay Kumar- Sonam Kapoor to cast again in Rohit Shetty's next - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी की एक्शन धमाका 'सूर्यवंशी'- अक्षय कुमार के साथ फाइनल ये स्टार एक्ट्रेस!

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार फाइनल हैं। यह बिग बजट एक्शन धमाका फिल्म 2019 अंत तक रिलीज होगी। अभी फिल्म की तैयारी चल ही रही है.. और खबर आई है कि सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर की जोड़ी दिख सकती है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें, अक्षय- सोनम 2018 में फिल्म पैडमैन में साथ दिखे थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल 2019 से शुरु होगी और एक ही शेड्यूल में शूटिंग खत्म कर दी जाएगी। फिर साल के अंत तक फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा। इस साल अक्षय कुमार की पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Akshay Kumar- Sonam Kapoor

फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखाई देंगे। माना जा रहा था कि यह तमिल फिल्म Theeran Adhigaaram Ondru की हिंदी रीमेक होगी.. लेकिन रोहित शेट्टी ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी ओरिजनल है।

रोहित शेट्टी ने बयान जारी कर साफ किया है कि उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' किसी फिल्म की रीमेक नहीं है बल्कि ये एक ऑरिजनल स्टोरी है जिस पर काफी दिनों से काम चल रहा था।

बहरहाल, कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रोहित शेट्टी ने सिंबा के बाद अपनी आने वाली 4 फिल्मों का धमाकेदार एलान भी कर दिया है। ये फिल्में हैं- सूर्यवंशी, सिंघम 3, गोलमाल 5 और सिंबा 2। इनमें से अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी 2019 में शुरु होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X