प्रोडक्शन से दिल लगा बैठीं अनुष्का, करेंगी दूसरी फिल्म का निर्माण
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आजकल फिल्म निर्माण में गहरी रूचि दिखा रही हैं। अनुष्का इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'एनएच 10' का निर्माण कर रही हैं, जिसमें वह खुद ही मुख्य भूमिका में भी हैं। लेकिन निर्माता बनी अनुष्का का दिल सिर्फ इतने से नहीं माना और उन्होंने अपनी दूसरी प्रोडक्शन फिल्म का भी एलान कर दिया है।
अनुष्का के इस नए फिल्म का निर्माण नवदीप सिंह करेंगे, जो एनएच 10 का भी निर्देशन कर रहे हैं। वहीं, चर्चा है कि एचएच 10 के स्क्रिप्ट राइटर सुदीप शर्मा ही इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग करेंगे। हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस फिल्म में अनुष्का खुद ही अभिनय करेंगी।
आपको बता दें, अनुष्का शर्मा पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्होंने निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। इससे पहले अभिनेत्री दिया मिर्जा, आमिर खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, सैफ अली खान आदि भी बतौर निर्माता कई फिल्मों को बड़े पर्दे ला चुके हैं। इनमें से कई ने अपने पांव जमा लिए हैं, जबकि कई को निर्माण के क्षेत्र में मुंह की खानी पड़ी।
बहरहाल, अनुष्का शर्मा को उनके इस नए कदम के लिए शुभकामनाएं, ऑल दि बेस्ट अनुष्का। अनुष्का शर्मा जल्द ही 'पीके', 'दिल धड़कने दो' और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्मो में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












