क्रिसमस रिलीज पर 'कुली नंबर 1' ने तोड़ा रिकॅार्ड, निगेटिव रिव्यू के बाद वरुण धवन की दमदार फिल्म !
साल 2020 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में एक नाम शामिल रहा है वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर 1 का। ये फिल्म पिछले साल की उन बड़ी फिल्मों की रिलीज का हिस्सा रही है जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई। क्रिसमस के दौरान बड़ी रिलीज मिलने के बाद भी कुली नंबर 1 को दर्शकों की प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके साथ ही फिल्म को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ा। कुली नंबर 1 की कहानी और कई ऐसे एक्शन सीन्स रहे हैं जिनके कारण सोशल मीडिया पर फिल्म को बुरी तरह से ट्रोल भी होना पड़ा।
इस बीच लेटेस्ट रिपोर्ट अनुसार क्रिटिक्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिकॅार्ड कायम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में 3,700 से अधिक भारतीय शहरों और कस्बों के लोगों के जरिए देखी गई और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर सबसे अधिक देखी जाने वाली क्रिसमस रिलीज बन गई है।

स्ट्रीमिंग सर्विस के एक डेलिगेट ने ये भी कहा है कि ये फिल्म साल 2020 में इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला अमेजन प्राइम वीडियो का टाइटल है। कुली नंबर 1 के निर्माता जैकी भगनानी ने कहा है कि ये भारतीय मंनोरजन के लिए नए युग की सुबह है। इस फिल्म मे रिलीज की सीमाओं को मिटा दिया है।
गौरतलब है किसाल 1995 में गोविंदा और करिश्मा कपूर की कुली नंबर 1 की रीमेक होने के कारण दर्शकों की इससे अधिक उम्मीद रही है। जो खरी नहीं उतरी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिव्यू नहीं मिलने पर वरुण धवन ने कहा था किइस तरह की फिल्में करना मुश्किल होता है। मेरे लिए फिल्म बनाने का मतलब सभी को अच्छा महसूस कराना होता है। लेकिन लोग आपकी फिल्म पर जो रिएक्शन देते हैं वो सबसे जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications