बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी, शाहरुख खान का कड़ा फैसला नहीं करेंगे 'पठान' की शूटिंग
शाहरुख खान की जीरो के असफल होने के बाद एक्टर का फोकस अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर है। अपनी इस हाई बजट एक्शन फिल्म के लिए शाहरुख खान बीते कुछ महीने से लगातार शूटिंग कर रहे हैं।
लेकिन NCB द्वारा ड्रग्स केस में शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल पठान की शूटिंग को रोकने का फैसला किया है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को मुंबई में क्रूज पर चल रही रेव पार्टी के दौरान आर्यन खान को हिरासत में लिया।

रविवार को बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान पठान की शूटिंग को बीच में छोड़कर वापस लौट कर आ गए। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस के गंभीर मामला को देखते हुए कुछ वक्त के लिए पठान की स्पेन शूटिंग को टाल दिया है।

आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद शाहरुख का फैसला
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान स्पेन में दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग को पूरा करने वाले थे।लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी को देखते हुए अब शाहरुख खान ने इस पूरे मामले के शांत होने तक मुंबई में ही रहने का फैसला किया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को स्पेन में पठान के लिए एक खास सांग की शूटिंग को पूरा करना था।

स्पेन में पठान के गाने और एक्शन सीन की शूटिंग
एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार फिल्म की टीम को स्पेन जाने की तैयारी रोकने के लिए बोला गया है। सही वक्त पर फिर से इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के स्पेन के इस गाने को बड़े स्तर पर फिल्माया जाना था। जहां पर 150 से अधिक डांसर्सको इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ स्पेन रवाना होना था।

एनसीबी-आर्यन खान और शाहरुख खान
डांस के साथ शाहरुख खान का एक अहम एक्शन सीन भी स्पेन में पूरा किया जाना था। जिसके लिए जर्मन रेस ड्राइवरों को स्पेन में शूटिंग के लिए बुलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर लगातार एनसीबी के संपर्क में बने हुए हैं। रविवार को देर रात सलमान खान भी शाहरुख खान से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications