..................... अनुभव सिन्हा ने रोमांटिक भोजपुरी गीत 'बै बाबुनि' किया लॉन्च | After Mumbai Mein Ka Ba, Anubhav Singh came up with a romantic bhojpuri song BAE BABUNI - Hindi Filmibeat

'मुंबई में का बा' के बाद, अनुभव सिन्हा ने रोमांटिक भोजपुरी गाना 'बै बाबुनि' किया रिलीज- VIDEO

By Filmibeat Desk

अनुभव सिन्हा के बनारस बीट द्वारा निर्मित और टी-सीरीज़ के सहयोग से बहु-प्रतीक्षित भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'बै बाबुनि' रिलीज़ कर दिया गया है। मनोज वाजपेयी पर फिल्माए गए अपने सुपर कूल भोजपुरी म्यूजिक वीडियो, 'बम्बई में का बा' के बाद, फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने अपने दूसरे भोजपुरी गीत 'बै बाबुनि' के साथ सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है।

बनारस बीट का यह नया गाना, आज के युवाओं के बीच रिश्तों को दर्शाता है। 'बै बाबुनि' एक पेप्पी नंबर है जिसमें भोजपुरी म्यूजिक को एक नया रूपरंग दे कर पेश किया गया है। गाने में यंग वाइब और कूल ट्विस्ट है जो इसे युवाओं के बीच रिलेटेबल और लोकप्रिय बनाता है।

BAE BABUNI

अनुभव सिन्हा का यह पुराना सपना था जहां वे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में क्लासी, मीनिंगफुल गाने बनाना चाहते थे, जिसे सभी पीढ़ियां एक साथ मिलकर एन्जॉय कर सकती है।

सफल निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा अपने होम प्रोडक्शन बैनर बनारस बीट के तहत रचित और निर्मित, 'बै बाबुनि' को अभय वर्मा पर फिल्माया गया है। यह गाना अनुराग सैकिया द्वारा कंपोज़ किया गया है और डॉ सागर द्वारा लिखित इसे विवेक हरिहरन ने अपनी आवाज़ दी है जिसे टी-सीरीज़ के सहयोग से लॉन्च किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X