सोनू सूद का सबसे बड़ा कदम, पुलिस को दिए 25,000 फेस शील्ड, गृहमंत्री से की मुलाकात !
कोरोना महामारी के साथ चर्चा में हैं सोनू सूद। इसकी वजह ये है कि सोनू सूद अभी तक कई हजार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। सोनू सूद ने बस,ट्रेन और हवाई से प्रवासी मजदूरों को उनके गांव पहुंचाने में पूरी मदद की है। सोनू सूद ने इस बार मुंबई पुलिस के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
इससे सभी वाकिफ हैं कि कोरोना काल में पुलिस सबसे बड़ी रक्षक बनी है। जिससे कोराना का खतरा पुलिस पर भी बना हुआ है। मुंबई पुलिस के कई ऐसे जवान रहे हैं जो कि कोरोना का शिकार हुए हैं। कई पुलिस कर्मी की मौत भी हुई है। पुलिस की रक्षा और सुरक्षा को देखते हुए सोनू सूद ने महाराष्ट्र पुलिस को फेस शील्ड्स दी है।

मीडिया में रिपोर्ट्स के आंकड़ों पर गौर करें तो ये महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते 82 पुलिस वालों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोविड 19 से संक्रमित होने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या 6 हजार से भी ज्यादा हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications