'मैरी कॉम' के बाद अब 2nd world war पर फिल्म बनाएंगे उमंग कुमार
'मैरी कॉम' फिल्म से लोकप्रिय हुए निर्देशक उमंग कुमार का कहना है कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अक्टूबर में शुरू करेंगे। जबकि फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित होगी।

उमंग कुमार ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म एक विशेष काल की फिल्म है और आज तक उन लोगों की कहानियां पर्दे पर नहीं कही गई हैं। उन्होंने कहा कि, मैं कुछ असल जगहों पर शूटिंग करूंगा और एक सेट भी बनवाऊंगा। मैं अक्टूबर मध्य में शूटिंग शुरू करूंगा। ऐसा अंदाजा है कि फिल्म का नाम 'वॉर' रखा जाएगा।
उमंग ने कहा कि यह एक मल्टी- स्टारर फिल्म होगी, जिसमें एक लीड एक्टर होगा। आपको बता दें, फिल्म मैरी कॉम साल 2014 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। उमंग कुमार के निर्देशन को इस फिल्म के लिए काफी सराहा गया था।
आगामी फिल्म पर बात करते हुए उंमग कुमार ने कहा, 'मैंने फिल्म के लिए फिलहाल किसी को नहीं चुना है। बातचीत चल रही है। मुझे फिल्म के लिए संजीदे कलाकारों की जरूरत है।'


Click it and Unblock the Notifications











