Nickyanka Wedding: निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का पहला शानदार बयान
1 दिसंबर को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने जोधपुर में शादी की। साथ ही इनकी तस्वीरें भी बाहर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर छा भी चुकी है। प्रियंका- निक ने दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी भी की। जहां प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, यदि खुशियों के 1 से 10 के स्केल में.. मैं अभी 12 पर हूं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लंबे समय तक डेट किया था। फिर जाकर दोनों ने शादी का फैसला लिया। शादी के लिए निक अपनी पूरी फैमिली के साथ भारत आए और सभी ने दिलखोल एन्जॉय किया है। जी हां, ऐसा हम नहीं.. बल्कि इनकी शादी की तस्वीरें बोल रही हैं। नई दुल्हन बनी प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इनकी शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां दुल्हन बनी प्रियंका आ रही हैं और निक मुस्कुराते हुए उन्हें देख रहे हैं। दोनों साथ में परफेक्ट कपल लग रहे हैं। बता दें, प्रियंका- निक ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति रिवाज से विवाह किया है।


Click it and Unblock the Notifications