Vishnu Kanth: अपनी टूटी शादी के बारे में इस टीवी स्टार ने कहा, 'नरक से निकलने में भगवान ने की मदद'!

vishnukanth samyutha

Vishnu Kanth and Samyutha breakup: कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती है लेकिन कई बार यह जोड़ियां भी सक्सेसफुल नहीं होती। यूं भी सेलिब्रिटी मैरिज अक्सर मीडिया की सुर्खियों में होती हैं, और जब वे टूट जाती हैं, तब भी ये सुर्खियों में आ जाती हैं। एक युवा तमिल टीवी अभिनेता और अभिनेत्री, संयुक्ता और विष्णु कंठ के अलग होने की हालिया खबर ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है।

हालांकि सिनेमा इंडस्ट्री की एक कहावत भी है कि सेलिब्रिटीज की मैरिज लंबे समय तक नहीं टिकती हैं। हालांकि कई जोड़ों ने इसे गलत साबित किया है, खासकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में।लेकिन समय तेजी से बदल रहा है, और ऐसा लगता है कि साउथ सेलिब्रिटी जोड़े भी अपने रिश्ते को लंबे समय तक संजो नहीं पा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ साउथ स्टार विष्णु कंठ और संयुक्ता के साथ।

जी हां, इन दोनों की शादी टूट गई है लेकिन अब शादी टूटने के बाद दोनों एक-दूसरे पर खूब इल्जाम लगाते ही नजर आ रहे हैं। तमिल टीवी स्टार विष्णु कंठ का कहना है कि भगवान ने उनकी शादी तुड़वाकर उन्हें नर्क से बाहर निकाल लिया है।

वहीं तमिल टीवी सेलिब्रिटी संयुक्ता का अपने पूर्व पति और स्टार विष्णु के बारे में कहना है, विष्णु उनका शोषण करता था और मारपीट करता था। यहां तक कि वह उन्हें एडल्ट फिल्म देखने पर भी मजबूर करता था।

इस तरह से यह दोनों अलग होने के बाद पब्लिकली एक- दूसरे पर खूब इल्जाम और छींटाकशी कर रहे हैं। Vishnu Kanth ने हाल ही में यूट्यूब पर अपने हालिया इंटरव्यू में संयुक्ता का एक ऑडियो रिलीज किया जिससे Samyutha बुरी तरह से आग बबूला हो गईं तो संयुक्ता ने भी अब पब्लिकली आकर विष्णु की पोल खोल दी है।

विष्णु ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बताया, उसकी संयुक्ता से शादी किसी नर्क से कम नहीं थी। वहीं फैंस संयुक्ता के समर्थन में उतर आए हैं।

आपको बता दें, इस कपल का सीक्रेट रिलेशनशिप रखा था और इन दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी और शादी के बाद ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही इन दोनों की आपस में खटपट होने लगी और इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं, दोनों ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की फोटोस डिलीट कर दी और अब एक-दूसरे के ऊपर दोनों इल्जाम लगाते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X