शादी के बाद काजल अग्रवाल की पहली हरियाली तीज, फिर बनीं खूबसूरत दुल्हन, तस्वीरें पर फैंस फिदा
बॅालीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर छाई हुई हैं। कुछ ही समय पहले काजल अग्रवाल ने शादी की है। काजल अग्रवाल ने बीते साल अक्टूबर में बिजनेस मैन गौतम किचलू से शादी की। हैप्पी मैरिड लाइफ के वो कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं।
वहीं अब जब शादी के बाद पहली तीज का मौका आया तो काजल अग्रवाल ने इस सुहाग वाले त्योहार को भी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। काजल अग्रवाल ने अपने पहले तीज की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देसी रंग में काजल अग्रवाल काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

काजल अग्रवाल इन फोटो में सिंपल लेकिन बेहद खुश नजर आ रही हैं। काजल अग्रवाल ने हल्के पीले रंग का सलवार शूट पहन रखा है। माथे पर गुलाब का टिका उनकी खूबसरती में चार चांद लगा रहा है। अपने इस सिंपल ड्रेस के साथ काजल अग्रवाल ने गले में खूबसूरत चोकर और कान में स्टाइलिश ईयररिंग्स पहन रखी हैं।

काजल अग्रवाल की तीज फोटो
काजल अग्रवाल ने तीज की खास मेहंदी भी हाथों में लगाई हुई है। दक्षिण सिनेमा की लोकप्रिय स्टार काजल अग्रवाल ने मेहंदी के साथ कई पोज भी दिए हैं। जहां उनका मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी भा रहा है। इस तस्वीर में काजल परिवार के अन्य लोगों के साथ भी नजर आ रही हैं।

काजल अग्रवाल की तीज फोटो, मिला गिफ्ट
तीज का ये त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में कई महिलाएं काजल अग्रवाल के पास खड़ी हुईं दिखाई दे रही हैं। जो कि उनके परिवार और रिश्तेदार हैं। ऐसा मालूम होता है कि पहली तीज के मौके पर काजल अग्रवाल को परिवार की तरफ से पैसे और गिफ्ट भी मिले हैं।

काजल अग्रवाल का तीज सेलिब्रेशन
फोटो में इसकी झलक दिखाई दे रही है। बुधवार 11 अगस्त को तीज के त्योहार में काजल ने घर पर ही रहकर इसका सेलिब्रेशन किया। कुछ समय पहले काजल अग्रवाल ने पति के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया था। उन्होंने इसकी फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

पति के साथ काजल अग्रवाल की रोमांटिक फोटो
आपको बता दें कि काजल अग्रवाल की शादी की खबर अचानक फैंस के सामने आयी थी। लेकिन काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक दूसरे को तीन साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान काजल अग्रवाल ने अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच ये शादी की। अपने हनीमून की भी कई तस्वीरें काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।


Click it and Unblock the Notifications











