मांस-मछली छोड़ते ही इस हसीना की सेहत पर पड़ा ऐसा असर, शरीर पर होने लगा...

राधिका मदान इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जादू चलाए हुए हैं और इतना ही नहीं उनकी फिल्में देखने के लिए भी लोगों की कतारें लग जाती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर हर कोई मर मिटने तक को तैयार हो जाता है। लेकिन इसी के साथ साथ इन दिनों वह वेब सीरीज सास, बहू और फ्लैमिंगो की सक्सेस को इंजॉय करती हुई नजर आ रही है। लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच उनकी फिल्म 'कच्चे लिम्बू' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और साथ ही साथ इसमें उनकी अदाकारी को काफी सराहना मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक क्रिकेटर खेलने वाली लड़की का किरदार निभाया और अपनी फिटनेस पर भी खूब काम किया।
नॉनवेज छोड़ने के बाद राधिका के शरीर पर पड़ा ऐसा असर
लेकिन इसी के साथ आपको बता दें कि हाल ही में राधिका मदान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर भी कई बातें कही हैं। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया है। पहले वह काफी नॉनवेज खाया करती थी। एक्ट्रेस ने नॉनवेज छोड़ देने के बाद अपने शरीर पर हो रहे असर के बारे में भी काफी कुछ बताया।
नॉनवेज के साथ दूध से बनी चीजों से भी कर रही परहेज
राधिका मदान ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि अब वह वेजिटेरियन बन चुकी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह नॉनवेज ही नहीं बल्कि दूध और उस से बनने वाली चीजों से भी परहेज कर रही है। उन्होंने जानवरों से प्राप्त किसी भी फूड को खाने से इंकार किया और अब वह पेड़ पौधों से मिलने वाले खाने का ही सेवन करती हैं।
नॉनवेज छोड़ने के बाद फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ा सकारात्मक असर
राधिका मदान ने बताया कि जब से उन्होंने वेजीटेरियन खाना शुरू किया है तभी से उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर ही काफी असर देखने को मिला है। उन्हें सकारात्मकता महसूस होती है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें काफी पहले से हेल्थी महसूस होने लगा है और उनकी लाइफ वेजिटेरियन बनने के बाद काफी बदल गई है। वह काफी स्वस्थ भी रहने लगी है।
राधिका करती है हरी सब्जी और सत्तू का सेवन
राधिका मदान ने यह भी कहा कि मांस और दूध से बनी हुई चीजें खाने वालों से ज्यादा वीगन खाने वाले काफी ज्यादा तंदुरुस्त रहते हैं और काफी लंबी लाइफ भी जीते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि नॉनवेज छोड़ देने के बाद वीगन बनना उनके लिए कुछ खास मुश्किल भरा नहीं था। राधिका मदान ने यह भी बताया कि वह बचपन से ही प्लांट बेस्ड फूड जैसे की दाल चावल और छोले के साथ-साथ हरी सब्जियां खाती थी। राधिका बताती है कि वह हरी सब्जियां खूब खाती है और प्रोटीन के लिए सत्तू भी खाती हैं। वीगन फूड से कई सारी बीमारियां भी दूर हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











