लाल सिंह चड्ढा के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है शाहरुख की 'पठान', फिल्म की कमाई पर पड़ेगा असर
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक लंबे अरसे बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' में किंग खान एक बार फिर से अपनी शांतिप्रिया दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इससे पहले आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आये थे। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' अगले साल रिलीज होने वाली है लेकिन अभी से यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सोशल मीडिया पर बॉयकट ट्रेंड की थी जिस वजह से आमिर की इस फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसआरके की फिल्म 'पठान' के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

आखिर क्यों ट्रेंड कर रहा है फर्स्ट डे फर्स्ट शो
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो ट्रेंड कर रहा है। इसके पीछे किंग खान के फैंस का हाथ बताया जा रहा है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने से पहले से ही कई वजहों से विवादों से घिरी हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी विवादों ने इसका पीछा नहीं छोड़ा था जिस वजह से सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बॉयकट ट्रेंड करने लगा था।
इस वजह से रिलीज करने और जोरदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पायी। बताया जाता है कि शुरुआती 3 दिनों में 'लाल सिंह चड्ढा' ने सिर्फ 27.96 करोड़ की कमाई ही कर पायी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म का हाल देखकर ही शाहरुख खान के फैंस ने 'पठान' को लेकर सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। फैंस को उम्मीद है कि इससे फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त होगी।
फिल्म 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद एक्शन फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख-दीपिका के साथ बॉलीवुड स्टार और सुपरमॉडल जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म को लेकर शाहरुख के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं जिसमें 'पठान फर्स्ट डे फर्स्ट शो' हैशटैग दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज करेगी। इसके अलावा शाहरुख खान की अगले साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।
शाहरुख, राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में दिखेंगे। इसके अलावा 'जवान' और कुछ फिल्मों में कैमियो रोल में भी शाहरुख खान नजर आएंगे। बताया जाता है कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3', रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी एसआरके कैमियो रोल में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications













