रितिक की मां बनीं नफीसा अली

नफीसा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं
नफीसा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें 'जुनून', 'मेजर साब', 'लाइफ इन ए. मेट्रो' शामिल हैं। फिल्म 'लाहौर' में उन्होंने अभिनेता फारुख शेख के साथ काम किया है। 'लाहौर' में अपने अभिनय के विषय में उन्होंने बताया, "फिल्म में मैंने एक ऐसी मां का किरदार किया है जिसके दोनों बेटे भारतीय खिलाड़ी हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल हैं। अपने किरदार में मैं एक मां के नाते उनके जीवन को आकार देती हूं।"
वह कहती हैं कि फिल्म के संदेश के चलते वह इसमें अभिनय करने के लिए तैयार हुई थीं। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में मुझे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आई वह है इस फिल्म का संदेश और कहानी के पीछे की भावनाएं। इसका उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्तों को खेलों के माध्यम से शांतिपूर्ण बनाना है।"
'लाहौर' संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इसमें सुशांत सिंह, सौरभ शुक्ला और निर्मल पांडे ने भी अभिनय किया है। निर्मल पांडे का दिल का दौरा पड़ने से हाल ही में निधन हो गया था। फिल्म 19 मार्च को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











