कोलकाता के बाद अब Big B चले अब गोवा की ओर
फिल्म पीकू की शूटिंग के बाद अमिताभ बच्चन अब गोवा में हैं। कोलकाता में 'पीकू' की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 45वें संस्करण में शामिल होने के लिए गोवा जा रहे हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन गुरुवार से शुरू हो रहे आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
अमिताभ ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "कोलकाता में 'पीकू' की शूटिंग के दिन खत्म होने को हैं। अब आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह के लिए गोवा में हूं। उसके बाद शूटिंग के लिए दिल्ली और गुजरात जाऊंगा।"
आपको बता दें, शूजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से अमिताभ कोलकाता में थे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्य भूमिका में हैं। पीकू में अमिताभ, दीपिका के पिता की भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2015 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications