Ranbir Kapoor क्या करने वाले हैं राज कपूर की बायोपिक? बोले- उनकी जिंदगी कंट्रोवर्सियल रही है तो...

ranbir

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में जोरशोर से लगे हुए हैं। रणबीर कपूर एक शानदार अभिनेता माने जाते हैं, जो हर किरदार में ढालने के अपना 100 प्रतिशत से भी अधिक देते हैं। 'बर्फी' और 'संजू' जैसी फिल्मों के बाद रणबीर कपूर बायोपिक के लिए निर्देशकों की पहली पसंद बन गए हैं। बायोपिक चाहे किसी की हो, उसे निभाने के लिए पहला नाम रणबीर कपूर का लिया जाता है।

हाल के दिनों में चर्चा थी कि, रणबीर कपूर जल्द ही 'सौरव गांगुली' की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर ने तब भी साफ किया था कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई फिल्म नहीं ऑफर की गई है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि वो अनुराग बसु के साथ मिलकर पिछले 11 सालों से लीजेंड गायक किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि, फिलहाल उन्हें ऑफिशियली नहीं कास्ट गया है।

वहीं, हाल ही में 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर से उनके दादाजी राज कपूर की बायोपिक के बारे में पूछा गया। रणबीर कपूर ने इसका भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दादाजी राज कपूर की बायोपिक बनाना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है।

राज कपूर पर बायोपिक

राज कपूर पर बायोपिक

रणबीर कपूर ने कहा- 'दादा जी की बायोपिक थोड़ी मुश्किल होगी, क्योंकि उनकी कंट्रोवर्सियल जिंदगी रही है। हमें उनकी कहानी को पूरी ईमानदारी से दिखानी होगी, हम उसे प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं बना सकते है। मेरी बड़ी इच्छा है कि मैं उनकी बायोपिक बनाऊं लेकिन मैं एक अच्छा लेखक नहीं हूं, तो यही वजह है फिलहाल स्ट्रगल कर रहा हूं। मुझे पूरा यकीन है कि उनकी बायोपिक बहुत शानदार होगी।'

'बेटे-बेटी बनाएंगे पापा की बायोपिक'

'बेटे-बेटी बनाएंगे पापा की बायोपिक'

वहीं, पिता ऋषि कपूर की बायोपिक को लेकर उन्होंने कहा कि, अमूमन स्टार्स घर पर कुछ और लेकिन बाहर कुछ और होते हैं लेकिन पापा ने जिंदगी में कभी फिल्टर नहीं रखा। पापा की जिंदगी में नया बताने के लिए कुछ भी नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शायद 30 सालों के बाद उनकी बेटी या उनके बेटे इस पर प्लान करें।

8 मार्च को होगी रिलीज

8 मार्च को होगी रिलीज

बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को यानी होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 'पठान' के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार के सुपरहिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X