सलमान, शाहरूख, आमिर या कोई और..किसका होगा 2014?
साल 2014 अपने आप में काफी अलग है। एक तरफ जहां आज देश का प्रधानमंत्री एक चाय वाले बेटा बना है तो वहीं दूसरी ओर इस साल बॉलीवुड के लगभग सभी सुपरस्टारों की फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिसमें कुछ ने तो बाजी मार ली है और कुछ का इम्तहान अभी बाकी है। पिछले आठ महीने के आंकड़े की बात करें तो अभी तक सलमान खान की फिल्म 'किक' ने ही बॉक्सऑफिस और लोगों के दिलों में धमाल मचाया है।
फिर से रितिक के दिवाने हुए आमिर खान
लेकिन आने वाले चार महीने हर लिहाज से बॉलीवुड के लिए और हिंदी सिनेमा के दिग्गजों के लिए मायने रखते हैं क्योंकि इन सितारों के फिल्मों की कमाई ही निर्धारित करेगी कि बॉक्सऑफिस और बॉलीवुड का असली राजा कौन है?
सलमान खान की फिल्म 'किक' ने बॉक्सऑफिस पर मचायी धूम
सलमान खान की 'किक' की तरह एक्शन किंग अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' भी बॉक्सऑफिस पर दहाड़ रही है और सुपरहिट फिल्म साबित हो चुकी है लेकिन अजय देवगन की फिल्म सलमान खान के आगे नंबर 2 ही साबित हुई है। इसलिए अब तक के रिकार्ड के मुताबिक सलमान खान की फिल्म किक ही सबसे बड़ी हिट है और सलमान खान ही अभी तक नंबर वन हीरो हैं।
शेखर का दावा..देश का नया 'डांस ऐन्थम' होगा 'इंडियावाले'
आईये स्लाइडों के जरिये डालते हैं दिग्गजों की फिल्मों पर एक नजर जो तय करेंगी उनकी बादशाहत और मंजिल.. आपको कौन लगता है इस साल का सुपरस्टार. आप उसका नाम नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications