सलमान ने मारी 'किक' औऱ जैकलीन की निकल पड़ी...

शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किक' ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अस्सी करोड़ का बिजनेस कर लिया है और बहुत जल्द फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो जायेगी। इस फिल्म ने जहां सलमान को अपने चाहने वालों के और करीब ला दिया है वहीं इस फिल्म से अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज की तो निकल पड़ी है।

सलमान ने मारी 'किक' औऱ जैकलीन की निकल पड़ी...

उनकी और सलमान की कमेस्ट्री को लोगों ने पूरे नंबर दे डाले हैं जिसकी वजह से जैकलीन की डिमांड ब़ॉलीवुड में बढ़ गई है। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने अपनी फिल्म की तरह फिल्म की हिरोईन जैकलीन को भी जमकर प्रमोट किया। कहीं उन्होंने जैकलीन को जीनत अमान बताया तो कहीं उन्होंने जैकलीन फर्नाडिज खान कहकर लोगों को हैरान किया।

दो दिन में 'किक' ने कमाए 50 करोड़, ईद अभी बाकी है...

जिसका पूरा फायदा जैकलीन को मिलता नजर आ रहा है। जो फी़डबैक लोगों से मिलता दिख रहा है उसके हिसाब से जैकलीन, सलमान संग काफी अच्छी लोगों को लग रही हैं, जैकलीन ने जो जादू सलमान संग बिखेरा हैं वो जादू फिल्म जय हो में डेजी शाह नहीं कर पायी थीं। कहना गलत ना होगा कि जैकलीन लोगों को सलमान खान के साथ बेहद खूबसूरत, सेक्सी और परफेक्ट नजर आ रही हैं। खबर है कि किक के बाद जैकलीन को रणबीर कपूर के अपोजिट रॉय फिल्म मिल गई है तो वहीं उन्हें एक बेनाम फिल्म में हॉट रितिक रोशन संग काम करने का मौका मिला है।

इसमें कोई शक नहीं कि सलमान खान और उनकी फिल्म किक ने जैकलीन के लिए वो कर दिया है जो पिछले तीन साल से वो नहीं कर पायी थीं। मालूम हो मिस श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन ने अलादीन नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें पहली बार नोटिस फिल्म रेस 2 में किया गया था। उसके बाद उन्होंने दो-एक फिल्मों में आयटम नंबर भी किये हैं।

आईये डालते हैं जैकलीन की तस्वीरों पर एक नजर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X