Wedding Album: कियारा के बाद दुल्हनिया बनी हसीना ने अचानक ले लिए बॉयफ्रेंड संग फेरे

Maanvi Gagroo wedding

Maanvi Gagroo Wedding: वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' की अभिनेत्री मानवी गगरू ने अपने बॉयफ्रेंड और कॉमेडियन वरुण के साथ शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें मानवी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। मानवी की शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स मनावी को जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

मानवी ने शादी की चार तस्वीरें शेयर की है और सभी तस्वीरों में इस न्यूली वेड की बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। इसके साथ ही आखिरी तस्वीर में मानवी और वरुण अपनी शादी रजिस्टर करते और साइन करते दिखाई दे रहे हैं। शादी की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही हैं।

ये पहली बार है जब मानवी ने वरुण के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले मानवी ने अपनी सगाई का ऐलान किया है। लेकिन इस दौरान भी मानवी ने अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट की थी लेकिन मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया था। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

जैसे ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की कई सारे प्रशंसको ने उनको बधाई देना शुरु कर दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो मानवी ने 'पीके', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'किल दिल' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है। वह वेब सीरीज 'टीवीएफ पिचर्स' के बाद 'ट्रिपलिंग', 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'मेड इन हेवन' से लोकप्रिय हुईं।

Read more about: maanvi gagroo bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X