खान सुपरस्टार्स, अजय देवगन के बाद- अब रणवीर सिंह भी इस PROFIT लिस्ट में शामिल!

बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दे रहे सुपरस्टार रणवीर सिंह अब निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। रणवीर की पिछली 3 फिल्में- पद्मावत, सिंबा और गली बॉय सुपरहिट रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब रणवीर अपनी आने वाली फिल्मों में फीस के साथ साथ, फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा भी लेगें। रणवीर से पहले तीनों खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर भी इस लीग में शामिल हैं।

शाहरुख खान, आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स अब फिल्म के लिए फीस नहीं लेते हैं। बल्कि फिल्म की कमाई में हिस्सेदारी करते हैं। जाहिर है फिल्म को जितना प्रॉफिट होगा, स्टार्स की कमाई भी उतनी होगी। ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्मों का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। जाहिर है उनकी ब्राण्ड वैल्यू बढ़ चुकी है।

Ranveer Singh

सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 में उन्हें फीस की जगह प्रॉफिट का अच्छा खासा शेयर दिया जाएगा। इससे निर्माता पर सुपरस्टार की फीस का भारी भरकम बोझ भी नहीं पड़ता और बजट कम रहता है। बता दें, 83 में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। 83 के अलावा रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X