KGF और कांतारा के बाद होम्बले फिल्म्स ने धूमम के साथ की धूम मचाने की तैयारी, फहाद फासिल का फर्स्ट लुक वायरल

after-kgf-and-kantara-hombale-films-announces-fahadh-faasil-s-dhoomam-first-look-trending-on-twitter

Dhoomam First Look Poster: केजीएफ 2 और कंतारा के साथ, पिछले सालों में होम्बले फिल्म्स ने दुनिया भर में दर्शकों के दिलों पर राज किया और बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जलवा दिखाया। इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ इंडस्ट्री में एक अलग स्टैंडर्ड सेट करने के बाद अब होम्बले फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म "धूमम" के साथ कमर कस ली है। इस फिल्म में फहद फासिल और नेशनल अवॉर्ड विनर अपर्णा बालमुरली हैं।

जब से मुहूर्त शॉट के साथ "धूमम" की घोषणा की गई है, इसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। वहीं, अब फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है।

जी हां, मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर धूमम का दिलचस्प और आकर्षक फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है, जिसपर फहद फासिल और अपर्णा बालमुरली नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आग के बिना धुआं नहीं होता, ये है पहली चिंगारी। पेश है #Dhoomam का फर्स्ट लुक #DhoomamFirstLook"

पवन कुमार के निर्देशन में बनी धूमम, टायसन की ग्रैंड अनाउंसमेंट के बाद होम्बले फिल्म्स की तरफ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में दूसरी फिल्म है। धूमम- मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु सहित 4 भाषाओं में रिलीज़ होगी।

गौरतलब है कि, धूमम के अलावा, होम्बले फिल्म्स 'सलार' जैसी पैन इंडिया फिल्म भी लाने वाली है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास हैं। फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: fahadh faasil dhoomam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X