..................... After Karni Sena now sarv Brahmin Mahasabha is against the release of Padmavati - Hindi Filmibeat

करणी सेना..BJP..और अब सर्व ब्राह्मण महासभा को पद्मावती रिलीज पर ऐतराज

By Shweta

पद्मावती को लेकर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है । पहले से कई गुट फिल्म का विरोध कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन इसके साथ ही अब पद्मावती की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई है।

पहले करणी सेना फिर BJP और अब सर्व ब्राह्मण महासभा को पद्मावती पर ऐतराज है। महासभा के अध्यक्ष का कहना है कि जब तक कि पद्मावती के स्क्रीनिंग पर रोक नहीं लगाई जाएगी तबतक फिल्म का विरोध होगा। फिल्म के नाम पर पद्मावती को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

after-karni-sena-now-sarv-brahmin-mahasabha-is-against-the-release-of-padmavati

इसके पहले करणी सेना ने फिल्म की रिलीज पर ऐतराज जताया था और कहा था कि जब तक फिल्म पहले उन्हें नहीं दिखाई जाएगी और उनसे सहमति नहीं ली जाएगी तब तक वो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। यहां तक कुछ कि कुछ ही समय पहले गुजरात में चुनाव के मद्देनजर फिल्म के रिलीज पर रोक लगानी चाहिए।

गुजराते के बीजेपी नेता का कहना है कि "गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में फिल्म में तथ्यों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की होनी चाहिए जिससे राजपूत-क्षत्रिय समुदाय की भावनाएं आहत हों।उनका साथ ही ये भी कहना है कि अगर गुजरात में पद्मावती रिलीज होती है तो हंगामा होगा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने का भी खतरा होगा।"

आपको बता दें कि पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है और फिल्म का सिने प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने संजय लीला भंसाली को भरोसा दिया है कि फिल्म को लेकर वो बेफिक्र रहें और इसमें कोई समस्या नहीं आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X