अक्षय कुमार, मुंबई सिर्फ पैसे लिए है? कंगना के पीओके बयान पर चुप्पी क्यों?- भड़के संजय राउत
शिवसेना के नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस के काम पर सवाल उठाते हुए खुद के दफ्तर तोड़े जाने पर महाराष्ट् की तुलना पीओके से की। जिसके बाद तेजी से ये मामला बढ़ा है। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर कंगना रनौत के मामले तक फिल्म इंडस्ट्री में कई बिग स्टार्स ने अपनी चुप्पी साध रखी है।
जिस पर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहा है। लेकिन इस बार शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने लेख के जरिए संजय राउत ने अक्षय कुमार पर सीधे तौर पर निशाना साधा है।

ये पूछ लिया है कि वह आखिर मुंबई के कंगना रनौत के द्वारा किए गए अपमान पर चुप क्यों हैं? क्या मुंबई सिर्फ पैसा कमाने के लिए है? चलिए जानते हैं कि सामना के संपादकीय में अक्षय कुमार के लिए क्या लिखा गया है..


Click it and Unblock the Notifications











