कंगना रनौत के बाद अध्ययन सुमन का बड़ा खुलासा- मैंने पार्टीज में कुछ एक्टर्स को ड्रग्स करते देखा है
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का मामला सामने आने के बाद बॅालीवुड में ड्रग्स पार्टी को लेकर चर्चा तेजी से हो रही है। ऐसे में कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बॅालीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। इसके बाद से ही बॅालीवुड और ड्रग्स को लेकर कई लोगों के बयान सामने आ रहे हैं।
इस मामले पर कंगना रनौत के एक्स बॅायफ्रेंड अध्ययन सुमन ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने एक बातचीत में कहा है कि कई हाईप्रोफाइल पार्टीज में कई बार ड्रग्स का सेवन किया जाता है। अध्ययन ने एक तरफ कंगना के दावे को सही बताया है। लेकिन इसके साथ कंगना रनौत पर किसी भी तरह का कमेंट करने से इंकार कर दिया है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन के सामने आते ही सिनेमा जगत में इसी को लेकर चर्चा है। अध्ययन सुमन सुंशात केस को लेकर लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। चलिए जानते हैं अध्ययन सुमन ने क्या कहा है?


Click it and Unblock the Notifications











