'कबीर सिंह की बंपर कमाई के बाद वायरल हुआ शाहिद कपूर का जबरदस्त Video
शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' ने कमाई के मामले में सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। 21 जून को रिलीज हुई कबीर सिंह अब तक 275 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है। कबीर का जादू लोगों पर इस कदर चढ़ा है कि कई लोग इस फिल्म को एक नहीं बल्कि दो से तीन बार देखने गए हैं।
फिल्म की सफलता का श्रेय इसके संंगीत को भी जाता है। लंबे समय बाद ऐसी कोई फिल्म आयी है जिसके सभी सांग पसंद किए गए हैं। दूसरी तरफ शाहिद कपूर इस फिल्म के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। कबीर सिंह की सफलता के बीच शाहिद कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसे एक नहीं बल्कि कई बार देखा जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि उन दिनों का है जब शाहिद को बॅालीवुड में कोई पहचानता भी नहीं था। वायरल हो रहा ये वीडियो एक टीवी एड का है।


Click it and Unblock the Notifications