रजनीकांत और अक्षय कुमार मिलकर कुछ यूं करेंगे 2.0 का प्रमोशन..एकदम अलग
काबली प्लेन के बाद अब रजनीकांत 2.0 को 100 फीट उंची हॉट एयर बैलून के माध्यम से प्रमोट करेंगे।
रजनीकांत अपनी अलग तरह के प्रमोशन के लिए जाने जाते हैं। कबाली के समय भी वो प्लेन पर काबली प्रिंट कर अलग ही तरीके के प्रमोशन का नमूना दिखाया था और अब फिर वो कुछ ऐसा ही 2.0 के प्रमोशन के लिए करने जा रहे हैं लेकिन बस अंतर इतना होगा कि इस बार प्लेन नहीं होगा।
जी हां इस बार रजनीकांत हॉट एयर बैलून के माध्यम से फिल्म का प्रमोशन करेंगे। दरअसल फिल्म 100 फीट लंबे एयर बैलून पर रजनीकांत और अक्षय कुमार का 2.0 का लुक प्रिंट किया होगा। जाहिर है प्रमोशन का इससे बेहतरीन तरीका कुछ हो ही नहीं सकता।

आप इस तस्वीर को ही देखकर समझ सकते हैं कि ये कितना शानदार होगा। रजनीकांत हमेशा से अपनी फिल्मों की अलग तरह की प्रमोशन स्ट्रेटजी के लिए जाने जाते हैं। आपको साथ ही ये भी बता दें कि ये हॉट एयर बैलून पूरी दुनिया के चक्कर काटेगा और लॉस एंजेल्स के पॉपुलर हॉलीवुड लैंडमार्क के उपर से पास करेगा।
ये रही हॉट एयर बैलून की एक और तस्वीर जिसे देखकर आप अंदाजा लगा लेंगे कि ये कितना विशालकाय है और ये प्रमोशन का कितना अलग अंदाज है।


Click it and Unblock the Notifications
