जाह्नवी कपूर के बाद श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
Recommended Video

हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की है। फिल्म की कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये एक सफल शुरुआत साबित हुई है। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए है जो कि काफी बेहतरीन अभिनेता है। बता दें कि खबर आ रही है श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले सकती है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि जाह्नवी कपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए खुशी कपूर ने भी लाइफ में यू-टर्न ले रही है और बॉलीवुड डेब्यु की तैयारी कर रही है।
जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क ने शानदार कमाई करते हुए महज 4 दिनो में 39.19 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि काफी अच्छा है। हाल ही में एक इंटरव्युव में बोनी कपूर ने कहा था कि वो चाहते है कि उनको जो करना है वो करे।

जाह्नवी को भी एक्ट्रेस बनने से पहले काफी ज्यादा इनकरेज किया गया था। इसके अलावा बोनी बताते है कि सलमान खान ने अर्जुन को देखकर कहा था कि ये अभिनेता बन सकते है।
अब खुशी बॉलीवुड मे एक्ट्रेस बनना चाहती है जबकि वो पहले मॉडल बनना चाह रही थी। इसके अलावा एक बार जाह्नवी कपूर ने कहा था कि खुशी कपूर अगर बॉलीवुड में कदम रखती है तो ये हमारे परिवार का सबके ज्यादा चौकाने वाला ऐलान होगा।
बता दें कि श्रीदेवी तो ये भी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर एक्ट्रेस बने और इस फील्म आए। इसके बावजूद जाह्नवी कपूर को अभिनेत्री ही बनना था।
फिलहाल श्रीदेवी तो अब इस दुनिया में नही है पर उनकी बेटियां जरूर एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगी। जाह्नवी की पहली फिल्म को देखकर ऐसा लग रहा कि वो काफी बेहतर आगे जाकर करने वाली है।
फिल्म धड़को को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है और करण जौहर ने इसका निर्माता है। फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टक सैराट की रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications
