जायसवाल के बाद अब पूनम पांडे, उड़ाया मोटी लड़कियों का मजाक

By अजय मोहन

बेंगलूरु। जिस देश के नेता अपनी नैतिक जिम्‍मेदारियां नहीं समझें, वहां के अन्‍य लोग या सेलेब्रिटीज़ से आप क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं। महिलाओं के खिलाफ केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की भद्दी टिप्‍पणी के बाद अब किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे ने मोटी लड़कियों का मज़ाक उड़ाया है। पूनम ने अपने फेसबुक फैनपेज पर एक मोटी दुल्‍हन और पत्‍ले दूल्‍हे की फोटो डाली, जिस पर लिखा, "और करो फेसबुक पर प्रोपोज़!"

पूनम के इस पोस्‍ट को 19 घंटे में 353 लोगों ने शेयर किया और 187 लोगों ने कमेंट किया है। वहीं 1,018 लोगों ने फोटो को लाइक किया है। यानी पूनम के इस मज़ाक में ये सभी ये सभी लोग शामिल हुए। हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट लिखकर ऐसा मज़ाक करने पर पूनम के खिलाफ कमेंट भी लिखे हैं। सबसे बड़ी बात यह कि पूनम ने अपने इस पोस्‍ट के बारे में लोगों को ट्विटर पर भी बताया, और लोगों से कहा कि वे उनका फेसबुक पेज देखें उन्‍होंने कुछ खास पोस्‍ट किया है।

Poonam Pandey FB Post

अगर पूनम एक साधारण व्‍यक्ति होतीं, तो एक बार माफ किया जा सकता था, लेकिन उन्‍होंने खुद पेज पर खुद को पब्लिक फिगर के रूप में दर्शाया है। जब आप एक पब्लिक फिगर के रूप में कहीं जाते हैं, कुछ करते हैं, तो उसका प्रभाव कहीं न कहीं पब्लिक पर जरूर पड़ता है। ऐसे में अगर आप मोटी लड़कियों का मज़ाक उड़ायें यह पूरी तरह गलत होगा।

अखिल भारतीय अधिकार संगठन के अध्‍यक्ष डा. आलोक चांटिया से हमने इस संबंध में प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्‍होंने कहा कि यह पूनम पांडे की अज्ञानता का परिचय है। शायद उन्‍हें नहीं मालूम कि एक गरीब बाप पर क्‍या गुजरती है, जब उसकी बेटी की शादी सिर्फ उसके मोटापे के कारण तय नहीं हो पाती है। उस लड़की पर क्‍या गुजरती है, जब उसे बार-बार रिजेक्‍ट किया जाता है। उस मां पर क्‍या गुजरती है, जब लोग उसकी बेटी की फोटो यह कहकर लौटा देते हैं, कि लड़की मोटी है, हमें स्लिम चाहिये।

डा. चांटिया ने कहा, "हमारे देश के नीति निर्देशकों ने जो नियम बनाये हैं, जिनमें कहा जाता है कि महिलाओं का सम्‍मान करना चाहिये। पूनम ने उन नीति निर्देशकों का अपमान किया है। यदि वो अपने शरीर को आत्‍मा से कभी नहीं जोड़ सकती हैं।

हमारा सवाल- महज दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा था, "पत्‍नी जब पुरानी हो जाये तो मज़ा चला जाता है", तो उनके खिलाफ देश भर में विरोध हुआ। यहां तक उनके खिलाफ केस तक दर्ज करा दिया गया। अब हमारे देश के महिला संगठन पूनम पांडे के खिलाफ क्‍या करेंगे? आप भी दीजिये अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्‍स में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X