इरफान खान के बाद अब दीपिका पादुकोण बड़ीं बीमार, 4 महीने बेड रेस्ट
Recommended Video

खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण को पीठ में असहनीय दर्द की शिकायत है और ये दिन प्रति दिन और बढ़ते ही जा रही है। डॉक्टर्स द्वारा उनका इलाज चल रहा है और साथ ही उन्हें 3-4 महीनों के लिए पूरी तरह से बेड रेस्ट बोला गया है।
दीपिका पादुकोण लगातार बिना आराम के काम कर रही थीं और इसके अलावा अधिक तनाव की वजह बीमार पड़ गई और ये दर्द असहनीय होते चला गया। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण को काले रंग का स्ट्रैप सपोर्ट के लिए लगाने के लिए बोला गया है और वो कहीं भी जाती हैं तो उन्हें वो लगाना पड़ता है ताकि दर्द कम हो।

उन्हें अप्रैल में विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग शुरु करनी थी लेकिन फिल्म की शूटिंग फिलहाल कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है।इसके पहले इरफान खान ने भी कल अपनी रहस्यमय बीमारी के बारे में बताया। इरफान खान के बारे में पहले कहा जा रहा था कि उन्हें जॉन्डिस है लेकिन बाद में खबरें आ रही है कि उन्हें कोई और बीमारी है जिसके बारे में हो सकता है वो जल्द कोई सूचना दें।
इरफान खान ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें कहा था कि उन्हें दुर्लभ बीमारी है लेकिन वो लड़ना नहीं छोडेंगे।उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वो और उनका परिवार फिलहाल काफी विचलित हैं और साथ ही गुजारिश की फैन्स किसी तरह की अटकलें ना लगाएं।


Click it and Unblock the Notifications
