इरफान खान की जगह इस फिल्म में दिखेंगे सुशांत सिंह राजपूत- कोरोना जैसी महामारी पर बन रही है फिल्म!

इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से कई निर्माता- निर्देशकों का उनके साथ काम करने का ख्वाब अधूरा रह गया।निर्देशक आनंद गांधी चाहते थे कि उनकी आगामी फिल्म में इरफान हों, लेकिन अब इरफान की जगह वो सुशांत सिंह राजपूत को साइन करना चाहते हैं। 29 अप्रैल को इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कर दिया, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार दर्शकों के दिल में हमेशा रहेंगे।

अपनी आने वाली फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक आनंद गांधी ने कहा, ये बेहद दुखद है कि इस कहानी को पूरा करने में मुझे इतना लंबा वक्त लग गया। मैं चाहता था कि इस फिल्म में इरफान खान हों। बता दें, इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले 5 साल से काम चल रहा था।

Sushant Singh Rajput

निर्देशक ने कहा, अब जबकि इरफान हमारे बीच नहीं हैं.. ऐसे में सुशांत मेरे अच्छे दोस्त हैं और मुझे लगता है कि वो मेरे साथ जरुर काम करेंगे मैं जो भी बनाऊं। इसके अलावा मुझे कहानी में 4 एक्ट्रेसेस भी चाहिए, जो लीड रोल में होंगी। इसके अलावा फिल्म में ऑस्ट्रेलियन एक्टर ह्यूगो वीविंग को भी कास्ट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X