पाकिस्तान में भी धूम-3 ने मचाई धूम

पाकिस्तान के कराची में फिल्म ने पहले दिन ही दो करोड़ रुपये की कमाई की। यहां पर 56 स्क्रिनों पर यह फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पिछले महीने प्रदर्शित पाकिस्तानी फिल्म वार के ओपनिंग डे की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पाकिस्तान के प्रमुख वितरक नदीम मांडवीवाला के मुताबिक ईद की छुट्टियों के दौरान रिलीज हुई वार फिल्म ने 1.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन अब धूम 3 की कमाई का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा रहा। पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कराची में मल्टीप्लेक्स अपनी सभी स्क्रिनों पर धूम 3 प्रदर्शित कर रहे हैं।
पाकिस्तान में धूम 3 की सफलता इसी बात से आंकी जा सकती है कि इसके प्रतिदिन पांच शो दिखाए जा रहे हैं। पाकिस्तान में धूम 3 एक बड़ी हिट है। इसमें आमिर का होना और प्रदर्शन से पहले किया गया प्रचार इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है।


Click it and Unblock the Notifications