..................... After Husband Raj Kundra in pornography case Shilpa shetty first reaction share post। पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी की पहली प्रतिक्रिया शेयर किया पोस्ट - Hindi Filmibeat

पति राज कुंद्रा पोर्न केस गिरफ्तारी के 4 दिन बाद शिल्पा शेट्टी ने दिखाई हिम्मत, लिखा-चुनौतियों के लिए तैयार

पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद से ही हर कोई ये जानना चाहता है कि इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी की क्या भूमिका है? शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की पोर्न केस में गिरफ्तारी और पुलिस के इस केस में सबूत होने की हकीकत के बीच अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक स्टोरी शेयर की है।

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ये आसानी से समझा जा सकता है कि एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए ये जीवन का सबसे मुश्किल समय है। पति राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने इस तरह अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर की है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया। चार दिन बाद शिल्पा शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शिल्पा शेट्टी किताब पढ़ती रही हैं।

Shilpa Shetty, Raj Kundra,

साथ ही वह अपने जिंदगी में सकारात्मकता लाने के लिए योग भी करती हैं। ऐसे समय में जब पति राज कुंद्रा का पोर्न रैकेट केस गंभीर होता जा रहा है, शिल्पा शेट्टी ने किताब का ही सहारा लिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक किताब का पेज शेयर किया है जो ये बता रहा है कि कैसे हिम्मत के साथ वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हुई आयी हैं। आगे भी वह इसी तरह सिलसिला जारी रखेंगी।

शिल्पा शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट

शिल्पा शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक किताब का पेज शेयर किया है। इस पर अमेरिकन लेखक जेम्स थर्बर का एक कोट लिखा है। इसकी शुरुआत होती है कि गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें या डर में आगे न देखें, बल्कि जागरूकता में चारों तरफ देखें। हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है।

आगे लिखा है कि हम डर में रहते हैं

आगे लिखा है कि हम डर में रहते हैं

इसमें आगे लिखा है कि जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हम इस आशंका के डर में रहते हैं कि हम अपना काम खो सकते हैं। किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। या फिर किसी अपने के निधन से दुखी हो सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया किताब का नोट

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया किताब का नोट

इस नोट में सबसे अंत की लाइन में लिखा है कि हमें जिस जगह पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं हैं। अभी जो हो रहा है या फिर क्या हो सकता है। उसे उत्सुकता से नहीं देख रहा है बल्कि पूरी तरह से जागरूक होना है कि ये क्या है। इसके आगे शिल्पा शेट्टी ने एक नोट के जरिए खुद की हिम्मत का परिचय दिया है।

शिल्पा शेट्टी ने लिखा भविष्य में चुनौतियों से सामना

शिल्पा शेट्टी ने लिखा भविष्य में चुनौतियों से सामना

शिल्पा शेट्टी के इस इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर ये लगता है कि वो हिम्मत के साथ आगे बढ़ने में यकीन रखती हैं। इसमें लिखा है कि मैं गहरी सांस लेता हूं। यह जानकर खुशी होती है कि मैं जिंदा हूं। मैं अतीत में चुनौतियों का सामना कर चुका हूं। भविष्य में चुनौतियों से सामना करूंगा। आज मुझे अपना जीवन जीने में विचलित होने की घबराने की जरूरत नहीं है।

शिल्पा शेट्टी का पोर्न रैकेट से कोई नाता नहीं

शिल्पा शेट्टी का पोर्न रैकेट से कोई नाता नहीं

हालांकि इस नोट के जरिए शिल्पा शेट्टी ने खुलकर पति राज कुंद्रा का पक्ष या फिर इस पूरे पोर्न रैकेट मामले में कुछ नहीं बोला है। लेकिन फिलहाल उन्होंने खुद को पूरी तरह से मीडिया से दूर रखा है। सुपर डांसर के शो से भी वह कुछ समय के लिए बाहर हुई हैं। इसके साथ हंगामा 2 का प्रमोशन से भी उन्होंने दूरी बना ली। ये रिपोर्ट आ रही थी कि शिल्पा शेट्टी का नाम भी पोर्न केस में सामने आ सकता है। लेकिन मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया है। पुलिस को एक्ट्रेस के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X