पति राज कुंद्रा जेल में शिल्पा शेट्टी ने लिखा भावुक नोट,नए अंत की तरफ दिया इशारा
शिल्पा शेट्टी के लिए पिछला दो महीना काफी कठिन रहा है। प्रोफेशनल जिंदगी में सफल शिल्पा शेट्टी के निजी जिंदगी पर तब गहरा घाव लगा जब पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया। शिल्पा शेट्टी ने कुछ दिन चुप्पी रखने के बाद फिर से काम और सोशल मीडिया पर वापसी की।
शिल्पा शेट्टी हाल ही में वैष्णो देवी के दर्शन करने लौटी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जो कि ये बता रहा है कि शायद, एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में कोई नई शुरुआत करने जा रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने कुछ अंत की बात इस नोट के जरिए शेयर की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुक का एक नोट दिखाया है।जिसमें कार्ल बॅान्ड का लिखा हुआ एक नोट है। इसमें लिखा था कि कोई भी जिंदगी में पीछे नहीं जा सकता।

शिल्पा शेट्टी का नोट
ब्रांड न्यू शुरुआत नहीं कर सकता। कोई भी आज से शुरू कर सकता है और ब्रांड न्यू एंडिंग पा सकता है। इसमें आगे नोट में लिखा है कि हम अधिक समय इस बात को एनलाइज करने में निकाल देते हैं कि हमने क्या खराब फैसले किए, क्या गलतियां कीं। किन दोस्तों को दुख पहुंचायाहै। हम पास्ट को नहीं बदल सकते चाहे हम उस पर कितना भी मंथन क्यों ना कर लें।

पुरानी गलतियों को नजरअंदाज करके
इस नोट में आगे लिखा है कि लेकिन हम नए तरीकों को अपनाकर बेहतर फैसले लेकर, पुरानी गलतियों को नजरअंदाज करके और आसपास के लोगों से अच्छा व्यवहार करके आगे बढ़ सकते हैं। हमारे पास खुद को री-इन्वेंट करने की असीमित संभावनाएं हैं।

मैंने पास्ट में क्या किया है- शिल्पा शेट्टी
नोट में अंत में लिखा है कि मैं इस बात को नहीं पहचानी जाना चाहती कि मैंने पास्ट में क्या किया, मैं अपना भविष्य वैसा बना सकती हूं जैसा मैं चाहती हूं। आपको बता दें कि हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में ये सामने आया है कि शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बयान दिया है कि वो राज कुंद्रा के कामों को लेकर अधिक जानकारी नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications