पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार 15 अगस्त को Live होंगी शिल्पा शेट्टी, बड़ी वजह!
शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से पब्लिक के बीच लाइव नजर आने वाली हैं। बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म केस के मामले में जेल में जाने के बाद पहली बार ऐसा होगा जब शिल्पा शेट्टी लाइव किसी इवेंट का हिस्सा बनती हुई नजर आयेंगी। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी लगातार बुरी तरह ट्रोल हुई हैं।
मीडिया में चल रही खबरों को लेकर शिल्पा शेट्टी कोर्ट भी जा चुकी हैं। वहीं अब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को लेकर मामला शांत हो गया है तो शिल्पा शेट्टी एक खास इवेंट के लिए सामने लाइव आने वाली हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी पब्लिक अपीयरेंस करती हुईं दिखाई देंगी।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार शिल्पा शेट्टी 15 अगस्त को वी फॅार इंडिया के जरिए फेसबुक लाइव होंगी। इस लाइव इवेंट में शिल्पा अकेले नहीं होंगी। उनके साथ बॅालीवुड के कई स्टार्स जैसे सारा अली खान, विद्या बालन, दीया मिर्जा,करण जौहर,सैफ अली खान, सारा अली खान संगीतरकार ए आर रहमान जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल होंगे।
कोविड-19 के लिए ये पूरा इवेंट आयोजन किया जाएगा। जहां पर 25 करोड़ से अधिक की धनराशि जुटाने का काम ये सभी मिलकर करेंगे। इस पैसे से वेंटिलेटर,दवाएं,आईसीयू और भी कई सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। आपको बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने केवल एक दफा एक पोस्ट शेयर किया था।
जो कि खुद को हिम्मत देने पर निर्भर किताब की एक लाइन थी। हाल ही में बेटे वियान के साथ शिल्पा शेट्टी की एक फोटो सामने आयी थी। जहां पर बिना मेकअप के शिल्पा बेटे को गोद में लेकर बैठी हुई नजर आ रही थीं। यहां तक कि शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सुपर डांसर टीवी शो की जज की कुर्सी से भी ब्रेक ले लिया। पहली दफा वो इस तरह लाइव कोविड-19 के इवेंट के लिए सामने आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











