..................... After Hrithik Roshan's superhit film, web series to be made on Super 30's Anand Kumar - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म के बाद, अब सुपर 30 के आनंद कुमार पर बनेगी वेब सीरीज, बोले- "हामी भर दी है.."

after-hrithik-roshans-superhit-film-web-series-to-be-made-on-super-30-anand-kumar

Web series on Anand Kumar: साल 2019 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' ने हाल ही में रिलीज के 4 साल पूरे किये हैं। सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार की जिंदगी पर बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, अब मेकर्स ने आनंद कुमार की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने की घोषणा की है।

बता दें, 'सुपर 30' गणित के शिक्षक आनंद कुमार के जीवन और 'सुपर 30' के नाम से उनके बेहद महत्वाकांक्षी शैक्षिक कार्यक्रम से प्रेरित है। फिल्म में अपने परफॉर्मेंस के लिए ऋतिक रोशन ने खूब तारीफें बटोरी थीं। आज भी इसे ऋतिक के बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक गिना जाता है।

ऐसे में वेब सीरीज के लिए मेकर्स मुख्य किरदार के लिए कौन सा चेहरा चुनेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। रिपोर्ट के अनुसार वेब सीरीज के लिए किसी बड़े स्टार को अप्रोच किया जा रहा है।

सुपर 30 की कहानी को ओटीटी पर देख सकेंगे

वहीं, अब आनंद कुमार की वेब सीरीज चर्चा में आ चुकी है। वेब सीरीज की जानकारी खुद आनंद कुमार ने देते हुए लिखा- "सुपर 30 फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी निर्देशक विकास बहल जी को मलाल था और वे मुझसे अक्सर कहा करते थे कि आपके जीवन और उसके संघर्ष को 2 घंटे में मैं रुपहले पर्दे पर नहीं उतार सका। और आज आखिरकार सुपर 30 फिल्म रिलीज़ के 4 साल पूरे होने के बाद उनके गुजारिश पर मैंने उनको अपने जीवन पर एक वेब सीरीज भी बनाने के लिए हामी भर दी है। तो दोस्तों, आप #Super30 की कहानी को वेब सीरीज के रूप में ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्दी ही देख सकेगें।"

सीरीज में स्टारकास्ट क्या होगी, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन जल्द ही इसके प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु किया जाने वाला है। कोई शक नहीं कि आनंद कुमार की कहानी एंटरटेन करने के साथ साथ, एक बार फिर लोगों को प्रेरित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X