‘बैंग-बैंग’की शूटिंग करते वक्त रितिक के बाद कैटरीना चोटिल
काफी हॉट है बैंग-बैंग का पहला लुक
खबर है कि फिल्म का एक स्टंट करते वक्त कैटरीना की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिसकी वजह से कैटरीना को काफी दर्द हो रहा था लेकिन फिर भी कैटरीना ने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी और दवा खाकर फिल्म का शूट पूरा किया।
मालूम हो कि इसी फिल्म की शूटिंग करते वक्त रितिक रोशन को पिछले साल चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें अपने सिर का ऑप्रेशन करवाना पड़ा था। इसी कारण फिल्म की शूटिंग लेट चल रही है।
मालूम हो कि फिल्म 'बैंग-बैंग' हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' का रीमेक है, जिसके हीरो-हिरोईन एक्शन करते हैं, पागलों की तरह डांस करते हैं और एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। फिल्म बैंग-बैंग में यही सब रितिक और कैटरीना भी करने वाले हैं।
फिल्म के लिए कैट-रितिक ने स्पेशल तैयारियां भी की हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसा गलत हो जाता है कि दोनों को चोट लग जाती है। फिल्म का निर्माण सलाम नमस्ते, अंजाना-अंजानी, बचना ए हसीनों जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द कर रहे हैं। फिल्म को यूरोप में शूट किया जा रहा है। फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का है तो फिल्म की स्टोरी पटकथा सुजॉय घोष और सुरेश नायर ने लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications
