..................... After hrithik and adhyan Kangana Ranaut soon to get wedding proposal from this superstar - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत की जिंदगी में आ रहा है सच्चा प्यार! शादी के लिए प्रपोज करने जा रहा है ये 'सुपरस्टार'

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Wedding Proposal: बॉस ओटीटी के सीजन-2 में दिखाई देने के बाद अब पुनीत सुपरस्टार के नाम की चर्चा कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर भी जोरों पर हो रही है। पुनीत ने एक लाइव सेशन में इस शो में शामिल होने की बात कही। दरअसल पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। इससे उनके फैन्स काफी नाराज थे। फैन्स से बात करने के लिए पुनीत Eloelo ऐप्प पर आए।

पुनीत सुपरस्टार के स्वभाव को तो सभी जानते हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक होस्ट के साथ बातचीत के दौरान कन्फर्म किया कि हालांकि निर्माताओं ने उनसे गोपनीयता बनाए रखने के लिए कहा है लेकिन वो अपने फैन्स को बताना चाहते हैं कि वे कंगना रनौत के शो लॉकअप-2 का हिस्सा होंगे। इस शो में शामिल होने से पहले ही पुनीत ने एक खास प्लान बना लिया है। अब देखना होगा कि उनका प्लान जानने के बाद कंगना उन्हें शो में हिस्सा लेने देती हैं या नहीं। पुनीत ने बातचीत में कहा कि वो शो में कंगना रनौत को प्रपोज करेंगे।

बता दें कि शुक्रवार 28 जुलाई को प्रकाश कुमार उर्फ ​​पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। इससे उनके फॉलोअर्स भी गुस्से में हैं और नाराज हैं। इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले पुनीत सुपरस्टार फिलहाल इस प्लैटफॉर्म से दूर हैं। पुनीत के फैन्स ने ब्लॉक के बारे में अपनी चिंता ट्विटर पर जाहिर है और इसके लिए रैपर एमसी स्टेन के फैन्स को जिम्मेदार ठहराया है। पुनीत के फैंस के मुताबिक एमसी स्टेन के फैंस ने दोनों के बीच चल रहे विवाद के चलते उनके अकाउंट को रिपोर्ट किया है।

बता दें कि जब पुनीत सुपर स्टार बिग बॉस ओटीटी-2 में बतौर कंटेस्टेंट गए थे तो एमसी स्टैन भी पैनलिस्ट में मौजूद थे और उन्होंने पुनीत के कंटेंट को क्रिंज कहा था। जब पुनीत बाहर आए तो उन्होंने स्टैन के गानों के बारे में उल्टा सीधा कहा था और उन्हें कीड़ा मकौड़ा कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X